Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार फराह के साथ रोमांटिक दृश्य में असहज महसूस कर रहे थे बोमन
'

फराह के साथ रोमांटिक दृश्य में असहज महसूस कर रहे थे बोमन

PTI

- July,28 2012 2:33 PM IST

फिल्म शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी में कोरियोग्राफर से अभिनेत्री बनने वाली फरहा खान के साथ रोमांस करने वाले अभिनेता बोमन ईरानी ने कहा है कि जब वह अपनी सह अभिनेत्री के करीब आते थे तो थोड़ा असहज महसूस करते थे।

फिल्म के ट्रेलर में बोमन और फरहा बेहतर तालमेल के साथ नजर आ रहे हैं। 52 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि फिल्म के उन रोमांटिक दृश्यों में अभिनय करना आसान नहीं था।

बोमन ने पीटीआई को बताया कि मैं बहुत ज्याद सहज नहीं था। यह एक ऐसा चरित्र था जिसमें असहज दिखना था। यह बढि़या था कि मैं असहज था जो चरित्र के लिए बढि़या था। चरित्र में यह सहज दिखना चाहिए इसके लिए मैने फराह के साथ दृश्य से पहले काफी अभ्यास किया।

इस फिल्म की पटकथा 40 वर्षीय दो व्यक्तियों पर आधारित है जो एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। इस किरदार को बोमन और फरहा ने अदा किया है।

संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement