Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार रैंकिंग राउंड में भारतीय महिलाओं ने किया निराश
'

रैंकिंग राउंड में भारतीय महिलाओं ने किया निराश

PTI

- July,27 2012 8:43 PM IST

भारतीय महिला तीरंदाज आज यहां लाड्र्स क्रिकेट मैदान में ओलंपिक महिला तीरंदाजी टीम स्पर्धा में खराब शुरूआत करते हुए रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रही।

दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी और चेकरोवेलू स्वुरो की तिकड़ी 1938 के कुल स्कोर के साथ 12 टीमों में नौवें स्थान पर रही। टीम सिर्फ इटली, ब्रिटेन और उक्रेन को ही पीछे छोड़ सकी।

दीपिका ने इस बीच 662, बोम्बाल्या ने 651 जबकि स्वुरो ने 625 का स्कोर बनाया।

दक्षिण कोरिया की टीम कुल 1993 अंक के साथ शीर्ष पर रही जबकि अमेरिका :1979: ने दूसरे और चीनी ताइपे :1976: ने तीसरा स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में दीपिका 662 अंक जुटाकर आठवें स्थान पर रही। पहले हाफ के बाद दीपिका 327 अंक जुटाकर 18वें स्थान पर थी लेकिन दूसरे हाफ में वह जोरदार वापसी करते हुए 335 अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर पहंुच गई लेकिन अंत में आठवें स्थान पर रहीं।

बोम्बाल्या व्यक्तिगत स्पर्धा में 22वें जबकि स्वुरो 50वें स्थान पर रही।

कोरिया की की बो बेई और ली सुंग जिन दोनों ने 671 का समान स्कोर बनाने के बाद पहले दो स्थानों पर कब्जा किया। चीनी ताइपे की टेन या टिंग भी 671 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement