Advertisement
महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहारा
अन्य समाचार असम शरणार्थियों की देखभाल करेगा पश्चिम बंगाल : ममता
'

असम शरणार्थियों की देखभाल करेगा पश्चिम बंगाल : ममता

PTI

- July,27 2012 7:43 PM IST

, 27 जुलाई

बीरभूम जिले के इस कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, कोकराझार और अन्य क्षेत्रों में दंगे भड़कने के बाद असम की सीमा पार करके शरणार्थी पश्चिम बंगाल आ गये हैं। हमें उन्हें अपने भाई एवं बहनों की तरह शरण देनी चाहिए। हम उनकी सर्वोत्तम देखभाल करेंगे।

उन्होंने कहा, ये बेघर लोग अलीपुरद्वार, कुमारग्राम और जलपाईगुड़ी के अन्य इलाकों में आ गये हैं। हम लोग उनकी देखभाल करेंगे और अपने मेहमानों की तरह उनका सम्मान करेंगे।

ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दस दिनों में जिम्मेदारी से काम किया है तथा कोई बयानबाजी न करके बेघर लोगों को शरण देने के प्रयास किये।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम मानते हैं कि शरणार्थियों की देखभाल करना व्यापक सामाजिक जिम्मेदारी है। लेकिन हम माकपा को शरणार्थियों की पीड़ा को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कभी इजाजत नहीं दे सकते।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा, दंगे खतरनाक होते हैं। कोई इन्हें नहीं चाहता। हम किसी दंगाई को कभी समर्थन नहीं देंगे।

माकपा पर असम शरणार्थी मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि माक्र्सवादियों की दंगों को भड़काने की योजना है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement