मशहूर भारतीय कवि और लेखक जीत थायिल उन 12 लेखकों में शामिल हैं जिन्हें साल 2012 के मैन बुकर प्राइज के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
केरल में पैदा हुए 53 साल के थायिल इस साल इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय लेखक हैं। उनके साथ कई विख्यात लेखक मसलन विल सेफ और हिलेरी मैंटेल भी इस सूची में हैं।
थायिल को अपनी पुस्तक नारकोपोलिस नामक पुरस्तक के लिए चयनित किया गया है। इनमें से छह लेखकों का चयन के बारे में 11 सितंबर को एलान किया जाएगा और विजेताओं की घोषणा 16 अक्तूबर को होगी।