Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार दिल्ली लोकायुक्त ने शहरी विकास विभाग की खिंचाई की
'

दिल्ली लोकायुक्त ने शहरी विकास विभाग की खिंचाई की

PTI

- July,25 2012 10:23 PM IST

दिल्ली लोकायुक्त ने एक जांच से जुड़े मूल दस्तावेज पेश किए जाने के अपने आदेश का पालन नहीं करने पर नगर के शहरी विकास विभाग की आज खिंचाई की।

यह मामला कुछ अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्य के लिए मंत्रिमंडल के फैसले में कथित तौर पर छेड़छाड़ की जांच से संबंधित है।

लोकायुक्त न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने एक आदेश में मूल मंत्रिमंडल नोट और अन्य दस्तावेज पेश करने के लिए सरकार को 10 दिनों का समय दिया। उन्होंने शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो दंडात्मक कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

लोकायुक्त उस शिकायत पर जांच कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि मंत्रिमंडल के 20 नवंबर 2007 के एक फैसले में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर 11 अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्य कराए गए।

लोकायुक्त ने इस संबंध में 13 जुलाई को शहरी विकास विभाग को मूल फैसला और कुछ अन्य दस्तावेज पेश करने को कहा था।

शहरी विकास विभाग में उप सचिव धरम पाल शर्मा औैर अधीक्षक नागेश कुमार लोकायुक्त के समक्ष आज उपस्थित हुए और 20 नवंबर के फैसले की छायाप्रति पेश किए। लेकिन वे अन्य दस्तावेज नहीं सौंप सके और कहा कि वे दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement