Advertisement
SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहाराAI की दौड़ में Amazon, Google और Microsoft ने खोला खजाना, IT कंपनियों के लिए क्या है संकेत?विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफा
अन्य समाचार जिग्ना वोरा को बिना ठोस सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया
'

जिग्ना वोरा को बिना ठोस सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया

PTI

- July,25 2012 10:23 PM IST

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने आज आरोप लगाया कि अबू जंदल की गिरफ्तारी के बाद आतंकवाद में स्थानीय हाथ उजागर हो गया है। उन्होंने मुम्बई के पुलिस आयुक्त रहे दिवंगत हसन गफूर के इस बयान का भी हवाला दिया कि 26.11 के मुम्बई आतंकवादी हमले में स्थानीय लोग शामिल थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवाद का नेटवर्क मंत्रालय तक पहुंच गया है और अबू जंदल उसमें महज एक छोटा सा हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी नेटवर्क मराठवाड़ा पहुंच गया है और पश्चिमी विदर्भ तेजी से उभरता आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

भाजपा नेता यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ खोजी पत्रकार जे डे की हत्या के सिलसिले में पत्रकार जिग्ना वोरा को गिरफ्तार करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा, उन्हें पत्रकार की हत्या के मामले में बिना ठोस सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने सरकार से यह जांच करने को कहा कि क्या जे डे की हत्या छोटा राजन या माफिया सरगना दाउद इब्राहिम ने तो नहीं करवाई।

तावड़े ने कहा, जे डे के पास आईपीएल मैच फिक्सिंग और सटोरियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं थीं। वह उसका खुलासा करने वाले थे । :हो सकता है: उसी वजह से उनकी हत्या कर दी गयी।

जे डे की हत्या के पीछे जिग्ना वोरा की मंशा स्पष्ट करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, महज इतना भर से कि जिग्ना ने डे से कहा था,आप अपने आप को बहुत स्मार्ट समझते हैं इस बात की आशंका नहीं जान पड़ती है कि उन्होंने :जिग्ना ने: जे डे की हत्या करवाई। हम वास्तविक सत्य जानना चाहते हैं।

तावड़े ने दलील दी कि पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास इस बात की सूचना है कि वोरा ने 36 कॉल किए लेकिन वह महज तीन कॉल के रिकार्ड ही सामने ला पायी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement