विदेशों में जमा काले धन तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर पर टीम अन्ना के अनशन पर बैठते ही जिले में भी अन्ना समर्थक क्रमिक अनशनों पर बैठ गए । अन्ना समर्थकों ने चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना टीम का संघर्ष जारी रहेगा तब तक वह भी क्रमिक अनशन के माध्यम से विरोध प्रकट करते रहेंगे ।
इससे पहले रात को अन्ना समर्थकों ने मशाल यात्रा निकाल कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कहा ।
दीवानखाना मार्केट में धरने पर बैठे अन्ना समर्थकों को संबोधित करते हुए अन्ना समर्थक अनिल सैनी ने कहा कि संप्रग सरकार जन लोकपाल बिल को संसद में पारित नहीं होने दे रही है क्योंकि सरकार के 15 मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।
भाषा : सं सेन
07252208 दि
नननन