नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरणों ने आज रिहाइशी भूखंडों की दरें 10.41 प्रतिशत, औद्योगिक भूखंडों की दरें 7.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक भूखंडों की आरक्षित दरें 15 प्रतिशत तक बढ़ा दी। यह हुई एक बोर्ड बैठक में यह निर्णय किया गया।
इस वृद्धि के साथ नोएडा सेक्टर वर्ग में ए वर्ग के लिए 54,105 रुपये, बी वर्ग के लिए 37,710 रुपये, सी वर्ग के लिए 27,465 रुपये, डी वर्ग के लिए 22,955 रुपये और ई वर्ग के लिए 19,675 रुपये हैं। ये दरें प्रति वर्ग मीटर भूमि की हैं।
इसी तरह, ग्रेटर नोएडा में रिहाइशी भूखंडों की दरें 18,660 रुपये और यमुना एक्सप्रेसवे की दरें 8,900 रुपये हैं। प्राधिकरणों ने किसानों की भूमि का मुआवजा भी 10.41 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। एक महीने में यह दूसरी बोर्ड बैठक है। आमतौर पर एक माह में एक बोर्ड बैठक होती है।
भाषा