पाकिस्तान ने आज भारत को भरोसा दिलाया है कि वह एक पड़ोसी के तौर पर नयी दिल्ली के साथ मित्रवत और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के मुताबिक सहयोगात्मक रिश्ता कायम करने को गंभीर है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजे बधाई संदेश में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि दोनों देश स्थिरता, शांति और समृद्धि को बढ़ावा दें तथा सभी मुद्दों का बातचीत के जरिए समाधान निकालें।
जरदारी ने कहा, मैं इस मौके पर आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम एक अच्छे पड़ोसी के तौर पर मित्रवत और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के मुताबिक सहयोगात्मक रिश्ता कायम करने को गंभीर हैं।
उन्होंने कहा, मैं आपकी सफलता, अच्छी सेहत, खुशहाली और तरक्की तथा भारत के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं।