जापान की निक्कई एमसी एल्युमिनियम
एनएमए के अध्यक्ष शुजोउ हम्मामुरा ने पीटीआई को बताया, े हम एल्युमिनियम अलाय विनिर्माण का कारखाना लगाने के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित करेंगे। इस अलाय का इस्तेमाल आटोमोटिव क्षेत्र में होता है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कारखाना 50 करोड़ रुपये के निवेश से बावल, हरियाणा में स्थापित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एनएमए जापान की दूसरी सबसे बड़ी एल्युमिनियम अलाय कंपनी है। भारत में एल्युमिनियम अलाय का बाजार 7,500 करोड़ रुपये का है।
भाषा