भारत के आदित्य मेहता ने आज यहां अपने से बेहतर रैंकिंग वाले थाईलैंड के जेम्स वटाना को 5 . 2 से हराकर उलटफेर करते हुए विश्व स्नूकर अकादमी में चल रहे शंघाई मास्टर्स क्वालीफायर्स के दूसरे दौर मंे जगह बनाई।
दोनों खिलाडि़यों के बीच प्रत्येक फ्रेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
वटाना दुनिया के 61वें जबकि मेहता 70वंे नंबर के खिलाड़ी हैं। मेहता को अगले दौर में कल दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी इंग्लैंड के मैथ्यू सेल्ट का सामना करना है।
भाषा
नननन