उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में आज एक मोटरसाइकिल और जीप की टक्कर में ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक समेत दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि श्रेयस ग्रामीण बैंक के प्रबंधक नेत्रपाल सिंह :45: तथा सहायक प्रबंधक रणवीर वर्मा मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते में जलेसर इलाके में एक जीप ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि वर्मा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।