भारत सहित उभरते बाजारों में निवेश को लेकर विदेशी निवेशकों का मोह भंग होता प्रतीत हो रहा है। विदेशी निवेशकों ने जुलाई के तीसरे सप्ताह में भारतीय बाजार पर केंद्रित इक्विटी कोषों में से 12 करोड़ डालर से अधिक धन निकाल लिया।
दुनिया के विभिन्न कोषों के संचालन पर नजर रखने वाली फर्म ईपीएफआर ग्लोबल ने कहा, भारत केंद्रित इक्विटी कोष से 12 करोड़ डालर से अधिक धन निकाले गए। ईपीएफआर ने चेताया, मानसूनी बारिश में देरी से भारत की खाद्य मुद्रास्फीति और बढ़ने और ग्रामीण आय प्रभावित होने की आशंका है।