रूचि सोया इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2011-12 में 62.5 प्रतिशत घटकर 87.96 करोड़ रुपये रहा। उच्च ब्याज लागत तथा अन्य खर्च बढ़ने के कारण कंपनी का शुद्ध लाभ घटा है।
इससे पूर्व वित्त वर्ष की 2010-11 में कंपनी का शुद्ध लाभ 234.40 करोड़ रुपये था।
बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि मार्च 2012 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 662.46 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 225 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्चा आलोच्य वित्त वर्ष में 29,754 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वर्ष में 17,799 करोड़ रुपये था।
रूचि सोया खाद्य तेल तथा अन्य खाद्य उत्पादों के कारोबार से जुड़ी है। कंपनी न्यूट्रीला ब्रांड के तहत सोया खाद्य पदार्थ बेचती है।
भाषा
रमण मनोहर अर्थ24
07231528 दि
नननन