Business Standard
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस
अन्य समाचार बल्ब जला कर सोनेे वालों को तनाव का डर
'

बल्ब जला कर सोनेे वालों को तनाव का डर

PTI

- July,25 2012 8:54 AM IST

अगर आपको बल्ब जला कर नींद लेने की आदत है तो आप तनाव के शिकार हो सकते हैं।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओहायो स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सोने के दौरान पूरी तरह से अंधेरे की गैरमौजूदगी मस्तिष्क और अवसादग्रस्तता लक्षणों में बदलाव ला सकता है।

वैग्यानिकों का मानना है कि अगर आपको टेलीविजन चलता हुआ छोड़कर सोने की आदत है तो भी आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।

शोध में चूहे जैसा जंतु हैमस्टर्स को चार सप्ताह के दौरान रात में मंद प्रकाश में रख गया गया। प्रकाश की मात्रा अंधेरे कमरे में टीवी से निकलने वाले प्रकाश की मात्रा जितनी ही पायी गयी। व्यवहार परीक्षण से पता चला कि रात में प्रकाश की मौजूदगी से हैमस्टर्स की उर्जा और जोश भी असर पड़ता है।

न्यूरोसाइंटिस्ट ट्रेसी बेडासियन ने बताया कि हैमस्टर्स से मिले नतीजे उसी तरह रहे जो हम मानवों के बारे में जानना चाहते थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement