Advertisement
फ्रांस में बोले पीएम मोदी- भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी यूजर नहीं, बल्कि प्रोवाइडर भी; नहीं रुकेगी ‘सुधार एक्सप्रेस’ SIP खाते रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन नेट ग्रोथ लगभग शून्य; म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की बढ़ी चिंता Gold Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सफ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की ‘मेक इन इंडिया’ की तारीफ, भारत को बताया इनोवेशन का देशयोगी सरकार की नई पहल: प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को NSE सिखाएगा फाइनेंशियल स्किलभारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ सकता है निवेश, उत्पादन बढ़ाएंगी मौजूदा कंपनियां : वैष्णवUpcoming IPO: मेनबोर्ड IPO पर ब्रेक; SME सेगमेंट में 4 नए इश्यू खुलेंगे, 3 लिस्टिंग भी तयMarket Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदम
अन्य समाचार ओलंपिक में उलटफेर करने को तैयार हैं सोनिया
'

ओलंपिक में उलटफेर करने को तैयार हैं सोनिया

PTI

- July,22 2012 4:43 AM IST

सिडनी ओलंपिक 2000 में कांस्य पदक जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने भले ही उस समय भारतीय भारोत्तोलकों से उम्मीदें बढा दी थी लेकिन अब लंदन जा रही सोनिया चानू से अधिक अपेक्षायें नहीं है । चानू को हालांकि इससे गुरेज नहीं है बल्कि वह उलटफेर करने को तैयार है ।

चानू ने प्रेस ट्रस्ट से कहा , मैं अभी ओलंपिक में पदक जीतने के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मुझे अच्छे प्रदर्शन का यकीन है । पूरा चांस है मेडल जीतने का ।

चानू : 48 किलो : विश्व रैंकिंग में संयुक्त 10वें स्थान पर है । उसने कहा कि यदि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकी तो पदक जीत सकती है ।

उसने कहा , मैने ओलंपिक की जरूरत को ध्यान में रखकर कड़ी तैयारी की है । मैं इससे बहुत खुश हूं । यह कहना कठिन होता है कि प्रतियोगिता में क्या होगा । मुझे यकीन है कि मैं शत प्रतिशत दे सकी तो पदक जरूर जीतूंंगी ।

दक्षिण कोरिया में हुई सीनियर एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के जरिये भारत को लंदन ओलंपिक में पुरूष और महिला वर्ग में दो कोटा स्थान मिले हैं । पुरूष वर्ग में के रवि कुमार : 69 किलो : भारत की नुमाइंदगी करेंगे ।

चानू ने कहा , मैने एशियाई चैम्पियनशिप में कुल 175 किलो वजन उठाया और चौथे स्थान पर रही जो अच्छा प्रदर्शन कहा जायेगा ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement