अफगानिस्तान को 2015 तक विकास के लिये कुल 150 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने के सम्बन्ध में दानदाता देश इस हफ्ते के अंत में एक सम्मेलन में इकट्ठा होंगे।
तोक्यो में होने वाले इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष बान की मून, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत विश्व भर के 70 देशों के उच्च अधिकारीर भाग ले रहे हैं।
एक अनाम राजनयिक का हवाला देते हुये जापान की समाचार समिति क्योदो के अनुसार सभी प्रतिभागी देश 2015-2024 के दैरान अफगानिस्तान में होने वाले तथाकथित बदलावों व उसके सतत विकास को सुनश्चित करने के बारे में अपना मत जाहिर करेंगे।
क्योदो के अनुसार धन इकट्ठा करने का अभियान शुरू हो चुका है । रविवार को होने वाली इस बैठक में उम्मीद से अधिक सहायता राशि के इकट्ठा होने की संभावना है। इस विकास राशि के बदले अफगानिस्तान भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने, कानून व्यवस्था सुधारने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं बहुत से दूसरे सामाजिक सुधार करने का वचन देगा।
क्योदो के अनुसार इन पारस्पिरिक प्रतिबद्धताओं को म्यूचुअल अकाउंटबिलिटी फ्रेमवर्क शीर्षक वाले एक दस्तावेज में तोक्यो घोषणा के साथ ही सम्मेलन में जारी किया जायेगा।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने इसी सप्ताह कहा था कि नाटो सैनिकों की वापसी के बाद उनके देश को 2015 से शुरू होने वाली अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिये प्रतिवर्ष 39 करोड़ डा़लॅर की जरूरत होगी।
एएफपी: