Advertisement
भारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधानऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा खेल! ‘डार्क पैटर्न’ से हर साल 28,000 करोड़ रुपये गंवा रहे भारतीय ग्राहकभीषण गर्मी का कपड़ा उद्योग पर वार! फैक्ट्रियों का उत्पादन 10% तक घटा, श्रमिकों की सेहत पर भी संकटपरमाणु ताकत में भारत की बड़ी छलांग, पहली बार 12 न्यूक्लियर हथियार तैनात; SIPRI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा4400 दिन पूरे करते ही मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, NDA नेता करेंगे भव्य सम्मानबॉन्ड बाजार में फिर उतर सकती हैं टाटा ग्रुप की दो कंपनियां, जुटा सकती हैं 4,000 करोड़ रुपयेStock Market Update: शेयर बाजार में धमाकेदार वापसी! Sensex 300 अंक उछला, Nifty 23,250 के पार, RIL-Trent ने मचाई धूमGlobal Oil Market: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कच्चे तेल में हल्की तेजी, WTI 89 डॉलर के करीबनौकरी के साथ दूसरा काम करने को मजबूर हो रहे भारतीय, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासाबीमा उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक! ग्रोथ सबसे धीमी
अन्य समाचार शाह आयोग का कार्यकाल बढ़ा सकती है सरकार
'

शाह आयोग का कार्यकाल बढ़ा सकती है सरकार

PTI

- July,21 2012 8:14 PM IST

कैबिनेट न्यायमूर्ति एम.बी. शाह आयोग का कार्यकाल और एक साल बढ़ाने के प्रस्ताव पर कल चर्चा कर सकता है। शाह आयोग लौह और मैग्नीज अयस्क के अवैध खनन के मुद्दों की जांच कर रहा है।

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया, कैबिनेट द्वारा शाह जांच आयोग का कार्यकाल और एक साल के लिए बढ़ाने के खान मंत्रालय के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की पूरी संभावना है। न्यायमूर्ति शाह को ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित छह..सात राज्यों का दौरा करने के लिए और समय की जरूरत है।

खान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रेट्र को बताया, हमने उनका कार्यकाल एक साल तक के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव पहले ही कर दिया है क्योंकि उन्हें :न्यायमूर्ति एम.बी. शाह: कुछ राज्यों में खानों का दौरा करने की जरूरत है। इसके अलावा, आंकड़ों का संग्रह भी एक कठिन काम है।

अवैध खनन के मुद्दों की जांच करने के लिए नवंबर, 2010 में गठित आयोग को अपने गठन से 18 महीने के भीतर अंतिम रपट सौंपनी थी। अभी तक आयोग दो अंतरिम रपटें सौंप चुका है जिसमें से देशभर में लौह अयस्क खनन पर आधारित एक रपट पिछले साल सौंपी गई, जबकि दूसरी रपट इस साल मार्च में सौंपी गई जो गोवा में अवैध खनन पर आधारित थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement