पंजाब सरकार ने आज कंेद्र से सीमा क्षेत्रांे के लिए विशेष पैकेज की मांग की। साथ ही पंजाब ने कहा है कि इन क्षेत्रांे मंे स्थित उद्योगांे को रियायतें प्रदान की जाएं।
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अनिल जोशी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा से आग्रह किया है कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रांे को विशेष करमुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए।
एक बयान मंे जोशी ने कहा कि पंजाब मंे एक दशक तक चली हिंसा के बाद सीमावर्ती क्षेत्रांे की अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। लोगांे का भरोसा कायम करने के लिए विशेष पैकेज जरूरी है।