Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार सुरक्षा कंपनी ने स्वीकार किया, प्रतिबद्धतायें पूरी नहीं कर पायें
'

सुरक्षा कंपनी ने स्वीकार किया, प्रतिबद्धतायें पूरी नहीं कर पायें

PTI

- July,17 2012 8:03 PM IST

लंदन ओलंपिक की सुरक्षा के लिये अनुबंधित सुरक्षा कपंनी आलोचनाओं से घिरी है और उसने आज स्वीकार किया कि खेलों के लिये प्रतिबद्धतायें पूरी नहीं कर पाने की असमर्थता ने उन्हें शर्मनाक स्थिति में डाल दिया है ।

सुरक्षा कंपनी जी4एस के अध्यक्ष निक बकल्स ने कहा कि वह समिति के सदस्य लेबर पार्टी के सांसद डेविड विनिक से बिलकुल भी असहमत नहीं है जिन्होंने इन हालातों को शर्मनाक स्थिति करार किया था ।

समिति के अध्यक्ष कीथ वाज ने बकल्स के साथ 90 मिनट की बातचीत मंे कंपनी के प्रदर्शन को अस्वीकार्य, अक्षम और अपरिपक्व करार किया था ।

ब्रिटिश सरकार को 3,500 सैनिकों को तैनात करना पड़ रहा है जिसमें से कुछ अफगानिस्तान में सीमा के इलाकों से लौटे हैं । ऐसा इसिलये करना पड़ा क्योकि कंपनी ओलंपिक के लिये आवश्यक संख्या में सुरक्षाकर्मी मुहैया नहीं करा पायी ।

कंपनी की 27 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक से पहले इस अक्षमता को ब्रिटेन के लिये राष्ट्रीय शर्म के रूप में देखा जा रहा है ।

ऐसी भी मांग की जा रही हैं कि सुरक्षा की व्यवस्था किसी निजी कंपनी को दिये जाने से पहले सेना और पुलिस को यह कार्य सौंपा जाना चाहिए था । जी4एस से किया गया ओलंपिक अनुबंध 28 करोड़ पाउंड का है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement