निर्माणाधीन बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के एक निजी कॉलेज का छात्र सुमित जैन :25: निर्माणाधीन बीआरटीएस पर कथित रूप से लापरवाही से बांधी गयी रस्सी से उलझकर गत दो जुलाई को बुरी तरह घायल हो गया था।
उन्होंने बताया कि बाइक चलाने के दौैरान हादसे के शिकार कॉलेज के छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी।
सूत्रों ने बताया कि विद्यार्थियों ने निर्माणाधीन बीआरटीएस पर जैन की मौत के लिये ठेकेदार कम्पनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के साथ मानव श्रृंखला बनाते हुए दोषियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की।
आक्रोशित विद्यार्थियों ने एमआईजी क्षेत्र में प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए आगरा..मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लम्बी..लम्बी कतारें लग गयीं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों का चक्काजाम खत्म कराया।