Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार नर्मदा की प्रदूषण मुक्ति की कार्ययोजना तैयार होगी
'

नर्मदा की प्रदूषण मुक्ति की कार्ययोजना तैयार होगी

PTI

- July,17 2012 6:34 AM IST

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी नर्मदा को प्रदूषणमुक्त बनाने नर्मदा घाटी विकास विभाग विभिन्न विभाग के सहयोग से कार्य योजना तैयार करेगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में नर्मदा जल शुद्धीकरण की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक में बताया गया कि नर्मदा जल को प्रदूषणमुक्त बनाने का कार्य उद्गम स्थल अमरकंटक से शुरू होगा। अमरकंटक में जल-मल निकासी की पांच करोड़ आठ लाख की योजना नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तैयार की है। जिला प्रशासन के सहयोग से जलाउ लकड़ी के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से गैस एजेंसी का विस्तार काउंटर अमरकंटक में प्रारंभ कर दिया गया है।

बैठक में बताया गया कि नर्मदा एक्शन प्लान :एनवीडीए: एक वर्ष में तैयार करेगा। कार्य में केन्द्र सरकार से भी सहयेाग लिया जाएगा। जल शुद्धिकरण के लिए नर्मदा के किनारे सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। वन क्षेत्र में वन विभाग वृक्षारोपण करेगा और अन्य क्षेत्र में वन विभाग तकनीकी मार्गदर्शन देगा। नर्मदा की सीमा के निर्धारण का भी ख्याल रखा जाएगा। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा नर्मदा के किनारे 12 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसकी सुरक्षा संबंधित इकाई तीन साल तक करेगी। पौधारोपण का कार्य ओंकारेश्वर से प्रारंभ हो गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement