Advertisement
निचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकसविदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरेंMSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?
अन्य समाचार भाजपा विधायकों को नक्सलियों ने घेरा, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला
'

भाजपा विधायकों को नक्सलियों ने घेरा, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

PTI

- July,17 2012 6:26 AM IST

चार जुलाई

बैहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम बम्हनी के समीप स्थित कान्हा प्राइड नामक एक निजी रिसोर्ट में ठहरे लांजी विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, परसवाड़ा विधायक राम किशोर कांवरे और बैहर विधायक भगत नेताम ने दूरभाष पर भाषा को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने भी विधायकों द्वारा इस तरह की जानकारी दिए जाने की पुष्टि की। इसके बाद वहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल भेजा गया। पुलिस बल की उपस्थिति में विधायकों को सुरक्षित ढंग से बैहर लाया गया।

बैहर विधायक भगत नेताम ने बताया कि आज पूर्वान्ह वह अपने अंगरक्षकों और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बम्हनी के समीप से गुजर रहे थे तभी उन्हें तीन महिलाएं और दो पुरुष दिखाई दिए जिनके हाथों में बंदूकें थीं। इस दौरान दूसरे वाहनों में परसवाड़ा विधायक राम किशोर कांवरे, लांजी विधायक रमेश भटेरे तथा भाजपा संगठन मंत्री नरेन्द्र श्रीवास्तव भी वहां मौजूद थे। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधि वहां से सटे एक रिसोर्ट में चले गए और वहां से उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने बताया कि विधायकों द्वारा एक निजी रिसोर्ट के आसपास नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना फोन पर दी गयी थी। इसके तत्काल बाद मौके पर बैहर एसडीओपी के नेतृत्व में बल भेजकर तीनों विधायकों एवं अन्य लोगों को वहां से सुरक्षित बैहर लाया गया। आचार संहिता के मद्देनजर समस्त जनप्रतिनिधियों को तत्काल बालाघाट रवाना कर दिया गया।

अतुलकर ने बताया कि मौके पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

:भाषा: सं सिन्हा

07042127 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement