पंजाब में बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है क्योंकि पूरे राज्य में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है ।
पंजाब राज्य बिजली निगम दो सात घंटे तक बिजली की कटौती कर रहा है । औद्योगिक इलाकों में हफ्ते में दो बार बिजली काटी जा रही है ।
राज्य में बिजली की विकट स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने सभी तरह के उपभोक्ताओं और सरकारी विभागों से अपील की है कि मॉनसून आने तक एसी के प्रयोग में 50 फीसदी तक कमी करें ।