उत्तरी कोरियाई नेता किम जांंग उन के लिए आयोजित समारोह मंे मिक्की माउस और विनी द पूह जैसे कार्यक्रम पेश किये गये।
सरकारी टीवी पर कल प्रसारित फोटोग्राफ मंे अमेरिका के सबसे यादगार काटूर्न किरदारों के कपड़े पहने कलाकारों को नाचते . गाते दिखाया गया। इसके साथ स्नो व्हाइट और ब्यूटी एंड द बीस्ट के वीडियो भी बड़े पर्दे पर दिखाए गए।
सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने मोरनबांग बैंड फ्राइडे द्वारा आयेाजित कार्यक्रम देखा।