Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार मप्र : बदहाल यातायात पर तीन आला अफसर उच्च न्यायालय में तलब
'

मप्र : बदहाल यातायात पर तीन आला अफसर उच्च न्यायालय में तलब

PTI

- July,05 2012 4:24 AM IST

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इंदौर में यातायात व्यवस्था की बदहाली पर राज्य सरकार की खिंचाई करते हुए तीन आला अफसरों को 20 सितंबर को अदालत में खुद हाजिर रहने का आदेश दिया है।

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति शांतनु केमकर और न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आज यह आदेश दिया।

युगल पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने पर बार..बार आश्वासन देने के बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया हैै।

अदालत ने कहा, इन हालात में हम प्रदेश के गृह :पुलिस: विभाग के प्रमुख सचिव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक :योजना और प्रशासन: और इंदौर नगर निगम के आयुक्त को आदेशित करते हैं कि वे हमारे पुराने आदेश का पालन न किये जाने और दूसरे संबंधित सवालों के जवाब के लिये अगली तारीख को अदालत में खुद हाजिर रहें।

युगल पीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिये 20 सितंबर की तारीख तय की है।

याचिकाकर्ता संजय मित्तल ने 20 जुलाई 2010 को निकाली गयी एक राजनीतिक रैली की पृष्ठभूमि में शहर में यातायात व्यवस्था की बदहाली औैर सड़कों पर कायदे..कानूनों के खुले..आम उल्लंघन की ओर अदालत का ध्यान खींचा था।

यह रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नजदीकी राउ क्षेत्र के विधायक जीतू जिराती की ताजपोशी की खुशी में निकाली गयी थी। लेकिन इस आयोजन के लिये प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी।

भाजपा की युवा इकाई की विशाल रैली व्यस्ततम एमजी रोड से भी गुजरी, जिस पर सक्षम मंजूरी के बगैर रैली..जुलूस निकालने पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा रखी है। हालांकि, तय परंपरागत जुलूस इस प्रतिबंध के दायरे से बाहर हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement