Advertisement
4 दिन में 14,000 करोड़ निकाले, विदेशी निवेशकों को क्या दिख रहा है?Vedanta Group पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA जांच में कई ठिकानों पर तलाशीकार खरीदने वालों की लगी लाइन! मोतीलाल ओसवाल की पसंद बने ये 3 ऑटो शेयर, क्या आपके पास हैं?अप्रैल में दौड़ी फैक्ट्रियां! IIP ग्रोथ में जोरदार उछाल, लेकिन आगे बड़ा खतरा बरकरारJSW का बड़ा दांव! 30 GWh Li-ion सेल प्लांट पर $1.3 अरब का निवेश, EV मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तारचीन की सेना तक पहुंच सकती हैं Nvidia की सबसे ताकतवर AI चिप्स? रिपोर्ट ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशनGold-Silver Price Today: सोना 1.59 लाख के पार, चांदी के फिसले दाम; चेक करें आज के ताजा रेटICICI Bank से Bharti Airtel तक, एक्सिस सिक्योरिटीज ने चुने कमाई वाले 15 शेयरनेतन्याहू पर फूटा ट्रंप का गुस्सा! फोन पर कहा- दुनिया अब इजरायल से नफरत करने लगी हैStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे फिसला; ACME Solar के शेयरों में 9% की जोरदार उछाल
अन्य समाचार ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी अपने कोच फालोपा की तकनीक से नाखुश
'

ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी अपने कोच फालोपा की तकनीक से नाखुश

PTI

- August,22 2013 5:43 PM IST

ईस्ट बंगाल के सीनियर खिलाड़ी और अब सहायक कोच एलवितो डिकुन्हा ने इसकी पुष्टि की, हालांकि क्लब प्रबंधन ने रिपोर्टों को खारिज किया।

एलविटो ने कहा, मैं इससे इनकार नहीं कर सकता कि खिलाड़ी कोच के तरीकों और तकनीक से खुश नहीं हैं। कल के अभ्यास के बाद खिलाड़ी बहुत नाखुश थे।

उन्होंने हालांकि कहा कि चीजें भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई हैं क्योंकि सीनियर खिलाड़ी जैसे उगा ओकपारा और इदेह चिदी मुद्दे निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, सीनियर खिलाड़ी मुद्दों को निपटाने के लिये अहम भूमिका निभा रहे हैं। कोच को सामंजस्य बिठाने के लिये कुछ समय की जरूरत होती है और खिलाडि़यों को भी उनके तरीकों से सांमजस्य बिठाने के लिये समय की जरूरत होती है।

फालोपा दो महीने पहले ही क्लब से जुड़े हैं। क्लब इंग्लैंड के ट्रेवर मोर्गन की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था जिन्होंने तीन सत्र के बाद क्लब छोड़ दिया।

एक सीनियर खिलाड़ी ने कहा, मोर्गन खिलाडि़यों के कोच थे। वह मित्र की तरह थे और खिलाड़ी खूब मस्ती करते थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement