उत्तर प्रदेश में तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से पस्त भाजपा के लिए त्रिस्तरीय नगरीय चुनाव में मिली शानदार सफलता संजीवनी लेकर आयी है और वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इसकी उम्मीदें लहलहा उठी हैं।
नगर निगम चुनाव में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन से निहाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ै विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बावजूद हमने नगर निकाय चुनाव को पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने का फैसला किया और कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की सामूहिक मेहनत और जनता के अभूतपूर्व समर्थन से हमें शानदार कामयाबी मिली। ै
उन्होंने कहा , ैकांग्रेस तो सीधे चुनाव में लड़कर बुरी तरह परास्त हुई है ,जबकि सपा और बसपा भी निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देकर छद्म रूप से मैदान में उतरी और पराजित हुई। ै
वाजपेयी ने कहा , ै निकाय चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता और सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेता ेमैं ेसे उपर उठकर े हम ेके रूप में काम किया और पार्टी की जीत उसी का परिणाम है। ै
उन्होंने कहा कि इन चुनावों से यह साफ हो गया है कि तीन माह पहले जनता पर दिखा समाजवादी पार्टी का जादू भी बिखर गया है और जनता ने उसकी मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को नकार कर भाजपा का हाथ पकड़ लिया है।