दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी पी कश्यप आगमी ओलंपिक में मिलने वाली कड़ी चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं लेकिन इस स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल में अच्छे प्रदर्शन के बाद उनके पास लंदन में पोडियम में जगह बनाने का अच्छा मौका है।
कश्यप ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के चेन लोंग और 16वें नंबर के डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिनघस को हराकर जकार्ता में इंडोनेशिया के ओपन के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें लंदन मंे इतिहास रखने की उम्मीद है।
कश्यप ने प्रेट्र से कहा, इस साल मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रत्येक टूर्नामेंट के साथ मेरे खेल में सुधार हो रहा है। इस साल मैंने शीर्ष 10 में शामिल कुछ खिलाडि़यांे को हराया है। मेरी रैंकिंग मंे भी सुधार हुआ है। मुझे उम्मीद है कि मैं ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करूंगा।
उन्होंने कहा, मेरी उम्मीद ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है और मुझे लगता है कि मेरे पास मौका है।
जारी भाषा