Advertisement
Cabinet Decision: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ा प्रहार, पुराने ट्रक-बस बदलने को ₹9,585 करोड़ की योजना मंजूरSuzlon 2.0: बैटरी स्टोरेज बिजनेस में उतरेगी कंपनी, FY31 तक 10 GW सेल्स और 70 GW AUM का लक्ष्य99% तैयार है भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बाकी बचे 1% गतिरोध को दूर करने की कोशिश जारी: सर्जियो गोरलोन की EMI ने बिगाड़ दिया बजट? एक्सपर्ट ने बताए पैसे बचाने के आसान उपायCabinet Decision: एयरलाइंस को बड़ी राहत, ATF कीमतें थामने के लिए OMCs को ₹10,000 करोड़ की मददग्रीन एनर्जी से रोजगार की रोशनी, 2030 तक 44 लाख नौकरियों की उम्मीदबड़ी कंपनियों की कमाई में दम नहीं, निफ्टी 50 का मुनाफे में हिस्सा 5 साल के सबसे निचले स्तर परक्या Small Cap Funds पर फिर दांव लगाने का समय आ गया? वैल्यूएशन, कमाई और फंडामेंटल्स दे रहे संकेतपश्चिम एशिया युद्ध का असर भारत तक, ऑटो कंपनियों के मुनाफे पर बढ़ा दबाव: Crisilसोना बेचने के दावे को RBI ने नकारा, कहा- 880.52 टन पर कायम है भंडार
अन्य समाचार श्रीनिवासन अडिग, बीसीसीआई ने लगातार कई बैठकें कीं
'

श्रीनिवासन अडिग, बीसीसीआई ने लगातार कई बैठकें कीं

PTI

- May,26 2013 2:53 PM IST

पता चला है कि बीसीसीआई के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने श्रीनिवासन से मुलाकात की और उन्हें यह बताने की कोशिश की कि बीसीसीआई की छवि और आईपीएल की साख को देखते हुए उनका पद से हटना ही बेहतर होगा।

लेकिन बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि श्रीनिवासन ने अब तक पद से हटने में कोई रुचि नहीं दिखायी है, वह इस बात पर बरकरार हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरूनाथ मयप्पन की सट्टेबाजी में कथित संलिप्तता के कारण हुई गिरफ्तारी के बाद वह काफी दबाव में हैं। श्रीनिवासन चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रंेचाइजी के मालिक हैं।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष अरूण जेटली ने भी श्रीनिवासन से मुलाकात की, हालांकि यह पता नहीं चला है कि दोनों के बीच क्या बात हुई।

बोर्ड की विग्यप्ति के अनुसार श्रीनिवासन शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिससे अटकलें शुरू हो गयी हैं कि वह खुद ही पद से हट सकते हैंं।

लेकिन यह असंभव ही लगता है कि वह ऐसा करेंगे क्योंकि कल ही उन्होंने कड़ाई से ऐसी संभावना से इनकार किया था कि कोई भी उन पर इस्तीफा देने के लिये दबाव नहीं डाल सकता।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement