गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दयानंद नर्वेकर द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी की जांच रिपोर्ट भावी कार्रवाई के लिये कानून मंत्रालय को सौंपी जायेगी ।
राज्य सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट रजिस्ट्रार आफ कोआपरेटिव सोसायटीज को सौंप चुकी है ।
समिति के सदस्य चेतन देसाई ने रिपोर्ट जमा करने की पुष्टि की । रिपोर्ट का ब्यौरा अभी गुप्त रखा गया है ।
रजिस्ट्रेशन विभाग के सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट कानून मंत्रालय को भेजी जायेगी जो भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा ।