लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि अहूजा समिति की रिपोर्ट के अनुसार 1984 के दंगों में 2733 सिखों की मौत हुई।
उन्होंने कहा, दिल्ली में इस घटना के सिलसिले में 650 मामले दर्ज किये गए जिसमें 3163 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 442 लोगों को दोषी करार दिया गया जबकि 2706 लोगों को बरी किया गया है। 15 लोगों के खिलाफ अभी भी सुनवाई जारी है।