Business Standard
Advertisement
Life Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोरLaser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजह
अन्य समाचार उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय
'

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय

PTI

- July,09 2012 4:45 AM IST

उत्तरप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और सूबे के ज्यादातर हिस्से बारिश से सराबोर हैं।

मौसम विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि दो दिन पहले प्रदेश में दाखिल होने वाला मानसून अब पूरे सूबे में सक्रिय हो चुका है।

पिछले 24 घंटे के दौरान ककरही :सिद्धार्थनगर: में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी।

इसके अलावा राजधानी लखनउ तथा पीलीभीत में 15-15, बांसी :सिद्धार्थनगर: में 14, रिगौली :गोरखपुर: में 11, वाराणसी में नौ, उतरौला :बलरामपुर: में आठ, इलाहाबाद, बलरामपुर तथा नीमसार :सीतापुर: में सात-सात, जमानिया, गौतमबुद्ध नगर, चंद्रदीपघाट :गोंडा: मिश्रिख :सीतापुर: तथा खलीलाबाद :संत कबीर नगर: में छह-छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की वजह से राज्य के इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनउ, फैजाबाद तथा बरेली समेत अधिसंख्य मंडलों में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी है।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement