अगर आपको अपने स्मार्ट टीवी पर धांसू कंटेंट, बिना हैंग हुए तेज़ परफॉर्मेंस और AI की समझदारी चाहिए, तो JioTele OS तैयार है। रिलायंस जियो ने अपना नया स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम JioTele OS लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
अब टीवी पर न सिर्फ मनपसंद कंटेंट मिलेगा, बल्कि OTT, क्लाउड गेमिंग और ढेरों नए फीचर्स भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
JioTele OS कब और कहां मिलेगा?
AI से होगा स्मार्ट कंटेंट सजेशन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपके देखने की पसंद को समझेगा और आपके लिए बेस्ट कंटेंट सजेस्ट करेगा।
लैग-फ्री और स्मूद परफॉर्मेंस
जियो का दावा है कि टीवी बिना अटके फास्ट चलेगा, और 4K क्वालिटी का सपोर्ट भी देगा।
OTT, लाइव टीवी और गेमिंग – सब कुछ एक साथ
Netflix, Prime Video, JioCinema, YouTube और कई अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स JioTele OS पर मिलेंगे।
क्लाउड गेमिंग का मजा भी मिलेगा। एक ही रिमोट से आसानी से कंटेंट स्विच कर पाएंगे।
हमेशा अपडेटेड रहेगा JioTele OS
नए ऐप्स और कंटेंट फॉर्मेट के साथ JioTele OS लगातार अपडेट होता रहेगा।
पुराने Jio TV OS से कितना बेहतर है?
JioTele OS, Jio TV OS का नया और एडवांस वर्जन है, जो सिर्फ जियो के सेट-टॉप बॉक्स तक सीमित नहीं रहेगा। अब यह थर्ड-पार्टी ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स पर भी मिलेगा।