Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार कोल इंडिया ने कोयला उत्पादन को लेकर बिजली कंपनियों को आड़े हाथ लिया
'

कोल इंडिया ने कोयला उत्पादन को लेकर बिजली कंपनियों को आड़े हाथ लिया

PTI

- November,25 2012 6:13 PM IST

कोल इंडिया लि. :सीआईएल: के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक एस नरसिंग राव ने प्रेट्र से कहा, कुछ कंपनियां यह कहते फिर रही हैं कि कोयले की कमी के कारण

परियोजनाएं फंसी हुई है। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि उन्हें जो कोयला खान मिला था, उसका विकास वे निर्धारित समय पर क्यों नही कर सकीं। उनसे जिम्मेदारी पूरा करने में विफल रहने को लेकर पूछा जाना चाहिए।

कोयला उत्पादन लक्ष्य से कम रहने को लेकर कोल इंडिया की सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियां आलोचना कर रही हैं।

यह अलग बात है कि देश में उत्पादित करीब 54 करोड़ टन कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 84 प्रतिशत है।

इसके अलावा कोयला कंपनी पर खराब गुणवत्ता वाला ईंधन आपूर्ति करने का भी आरोप लगाया गया है।

एनटीपीसी के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक अरूप राय चौधी ने पिछले सप्ताह कहा था कि कोल इंडिया से प्राप्त कोयले की गुणवत्ता खराब है और इस बारे में बिजली मंत्रालय को सूचना दे दी गयी है।

राव ने कहा कि कोल इंडिया के पास 60 अरब टन का भंडार है। जिसमें से कंपनी ने 2011-12 में 43.5 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न कंपनियों को निजी उपयोग के लिये 1997 से 48 अरब टन क्षमता की कोयला खानें आवंटित की गयीं जिसमें से पिछले वित्त वर्ष में केवल 3.6 करोड़ टन का उत्पादन हो सका।

उन्होंने कहा कि कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement