पच्चीस वर्षीय आल राउंडर की चोट से घरेलू टीम की परेशानी और बढ़ जायेगी जिसे आज दूसरे टेस्ट में 10 विकेट की हार से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0 . 2 से गंवानी पड़ी।
शकिब का दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कल एमआरआई स्कैन कराया गया। टीम के फिजियो विभाव सिंह ने दूसरे टेस्ट के समाप्त होने से पहले पत्रकारों से कहा, वह पहले दो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेल पाएगा।
उन्होंने कहा, हम ढाका में हड्डी रोग विशेषग्य से उसकी स्कैन रिपोर्ट का आकलन करेंगे।
पांच दिवसीय वनडे श्रृंखला के पहले दो मैच खुलना में 30 नवंबर और दो दिसंबर को खेले जायेंगे।