आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां से प्रणय धनोरा ताल्लुक स्थित जनजातीय समुदाय के गांव पेंढ़ारी गए, जहां सीआरपीएफ की एक कंपनी तैनात है। उन्होंने अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से नक्सल विरोधी एवं अन्य सामरिक मुद्दों पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक रवींद्र कदम और जिला के पुलिस अधीक्षक मुहम्मद सुवेज हक समेत महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।