जालंधर स्थित सीआरपीएफ के अतिरिक्त भर्ती प्रशिक्षण केंद्र मंे आज पासिंग आउट परेड मंे हिस्सा लेने आये कंेद्रीय बल के अतिरिक्त महानिदेशक :प्रशिक्षण: विवेक दुबे ने आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नक्सलवाद और उग्रवाद दोनों अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है। इन्हें जड़ से समाप्त किये जाने की आवश्यकता है।
दुबे ने कहा कि केद्रीय रिजर्व पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हमेशा स्थानीय पुलिस की मदद लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि पंजाब मंे सीआरपीएफ शिविर की स्थापना के लिए निदेशालय ने राज्य सरकार से 200 एकड जमीन की मांग की है। हालांकि, इसे चिन्हित किया जाना अभी बाकी है, लेकिन लुधियाना के पास 350 एकड जमीन के बारे में विचार चल रहा है।
अधिकारी ने यह भी कहा कि जवानों के फायरिंग स्किल को और विकसित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एक फील्ड रेंज भी स्थापित करने के बारे में योजना बना रहा है।
इससे पहले उन्होंने आज इस सराय खास स्थित प्रशिक्षण केंद्र से पास होने वाले बल के 416 जवानों को शपथ दिलायी और कहा कि देश की सेवा हमेशा वह ईमानदारी से करें और सेवा के दौरान यह खास तौर से ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी के मानव अधिकारों का हनन नहीं हो।
इसके साथ ही दुबे ने यह भी कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र को नियमित किये जाने पर भी गंभीरता पूर्वक विचार चल रहा है।