सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुराग मिलने पर सेना के जवानों ने जिले के पनबारी इलाके में एक अभियान चलाया और चार उग्रवादियों पूर्णा बोरो , दारा दायमारी ,वृष्टिराम बोरा और गौरा बसुमतारी नाम के चार विद्रोहियों को पकड़ लिया ।
सूत्रों ने बताया कि इन लोगों के पास से तीन देसी राइफलें बरामद की गई हैं ।