आईआईएम..आई के एक अधिकारी ने भाषा के पूछे जाने पर आज इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि संस्थान के छात्रावास परिसर में ड्रग्स लेनेे के मामले मैं जिन तीन विद्यार्थियों को निष्कासित किया गया, जो पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट :पीजीपी: पाठ्यक्रम से ताल्लुक रखते थे।
अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्रों को आईआईएम..आई के छात्रावास परिसर में 21 नवंबर की शाम प्रतिबंध तोड़कर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था। लेकिन जब मामले की विस्तृत जांच की गयी, तो खुलासा हुआ कि दरअसल वे ड्रग्स ले रहे थे।
अधिकारी के मुताबिक आईआईएम..आई की अनुशासन समिति ने मामले की जांच पूरी करने के बाद तीनों विद्यार्थियों के निष्कासन की सिफारिश की, जिसे मान लिया गया।
इस बीच, किशनगंज पुलिस थाने के प्रभारी रघुप्रसाद ने बताया, आईआईएम..आई प्रबंधन ने हमें संस्थान परिसर में विद्यार्थियोें के ड्रग्स लेेने के बारे में अब तक कोई लिखित सूचना नहीं दी है। हमेें मीडिया से ही इस मामले की जानकारी मिली है।
फरवरी के दौरान इसी तरह के मामले मैं आईआईएम..आई के हॉस्टल में कथित तौर पर ड्रग्स लेते वक्त पकडे़ गये दो विद्यार्थियों को संस्थान से निष्कासित करने का फैसला किया गया था।