Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार :प्रादे 60 के दूसरे पैरे में आवश्यक सुधार के साथ:
'

:प्रादे 60 के दूसरे पैरे में आवश्यक सुधार के साथ:

PTI

- November,23 2012 12:43 AM IST

हिरासत से भागे अपराधी का पीछा करने में गयी कांस्टेबल की जान

इलाहाबाद, 22 नवंबर :भाषा: हिरासत से भागे एक अपराधी का पीछा करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक कांस्टेबल की मौत हो गयी और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अपराधी को वापस जेल लाया जा रहा था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर नैनी में कल रात तब हुयी जब कांस्टेबल अरविंद द्विवेदी, राजीव कुमार, संत कुमार आरोपी सलीम का पीछा रिपीट पीछा करने के वक्त राजेंद्र नगर कुर्ला एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मिर्जापुर जिले में एक अदालत में पेशी के बाद सलीम को नैनी केंद्रीय कारागार वापस लाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य कांस्टेबल को गंभीर अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम पर हत्या सहित कई आरोप हैं।

चोरी के एक मामले में मिर्जापुर अदालत में पेशी के बाद उसे जनता एक्सप्रेस से नैनी केंद्रीय कारागार लाया जा रहा था। आरोपी ने खुद को बीमार बताते हुए शौच जाने की अनुमति मांगी और बीच रास्ते में ही चेन खींचकर वह ट्रेन से भाग निकला।

पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement