लंदन, 21 नवंबर :भाषा: आयरलैंड के प्रधानमंत्री एंडा कैनी ने आज भारतीय दंत चिकित्सक सविता हलप्पनवार के पति से अपील की कि वह पत्नी की मौत की जांच कर रहे दल के प्रमुख से मुलाकात करें। सविता के पति ने पूर्ण सार्वजनिक जांच की मांग की है।
सविता की गर्भावस्था की जटिलताओं के कारण उस समय मृत्यु हो गयी जब उसका गर्भपात करने से इंकार कर दिया गया।
कैनी ने कहा कि सविता के पति दल के अध्यक्ष सबरत्नम अरूलकुमारन से अपने मतों के पूर्वाग्रह और जांच के बारे में अपनी धारणाओं को त्याग कर मुलाकात कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, राष्ट्रीय समाचारपत्रों में आदमी :परवीन: के नाम से आयी टिप्पणियां उनसे बहुत भिन्न हैं जो कानूनी दल की तरफ से आ रही हैं।
प्रधानमंत्री ने आयरिश संसद डेल में आज सुबह कहा कि परवीन यह कह चुके हैं कि वह जांच दल में ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं चाहते जो गालवे यूनिवर्सिटी हास्पिटल से जुडा हो।
कैनी ने कहा, यही मामला है।?
संसद में की गयी टिप्पणी में फिनाना फेल पार्टी के नेता माइकल मार्टिन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेम्स रेली को परवीन से संपर्क करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस संपर्क के बारे में किसी को टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहिए।
मार्टिन ने कहा कि यदि संपर्क किया गया होता तो हम आज वहां नहीं होते जहां इस विशिष्ट मामले की प्रगति के संदर्भ में हम आज खड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं लगता कि परिस्थितियों को देखते हुए परवीन से सार्वजनिक अपील की जानी चाहिए। वह अपनी पत्नी की मौत के कारण दुखी है।
जारी भाषा
नननन