प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक :कानून एवं व्यवस्था: अरण कुमार ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि 15 नवम्बर को जौनपुर में हुई तांत्रिक एवं ज्योतिषी 34 वर्षीय रमेश तिवारी की हत्या के सिलसिले में पूर्व ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह, धीरेन्द्र सिंह और कौशल किशोर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
कुमार ने बताया कि तिवारी की हत्या के हफ्ते भर पहले अभियुक्तों ने एक बैठक में उनकी हत्या की योजना बनायी थी, जिसमें धीरेन्द्र सिंह के अलावा लालशंकर उपाध्याय ,अमित उर्फ पंडित तथा तन्नू सिंह शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में बनायी गयी योजना के अनुसार तिवारी की हत्या को अंजाम देने के लिए दो दिन पहले ही दो किराये के हत्यारे बुला लिए गये थे और उन्हें कौशल सिंह की तरफ से अन्दरनी जानकारियां दी जा रही थीं।