न्यूयार्क, पांच नवंबर :भाषा: चक्रवाती तूफान सैंडी से बुरी तरह प्रभावित हुए अमेरिका के दो प्रांतों न्यूयार्क और न्यूजर्सी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले प्रशासन वैकल्पिक स्थानों पर मतदान केंद्र बनाने की जद्दोजहद में जुटा है ताकि प्रभावितों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में आसानी हो।
न्यूयार्क शहर के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा कि बिजली की आपूर्ति ठप पड़ने, सरकारी यातायात के बाधित होने और बेहद कम तापमान के बीच चुनाव अधिकारियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सैंडी की वजह से कई स्थानों पर मतदान केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं और ऐसे में पंजीकृत मतदाताओं को अब दूसरे स्थानों पर मतदान के लिए रुख करना होगा।
ब्लूमबर्ग ने कहा, स्थानीय चुनाव अधिकारी वास्तविक समस्याओं से जूझ रहे हैं और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर व्यक्ति मतदान में हिस्सा ले सके।
जारी भाषा