इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे दूसरे अभ्यास मैच में मुंबई ए के कप्तान यादव ने कहा , मैं उन्मुक्त होकर खेलता था । कोच और कप्तान ने मुझे अपने अंदाज में बल्लेबाजी की छूट दे रखी थी । पिछले साल से मैने हालांकि अपनी शैली में बदलाव किया और खराब शाट खेलने बंद किये ।
उन्होंने कहा , विकेट पर डटे रहना और बड़े स्कोर बनाना मेरी रणनीति होगी ।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य 22 बरस के यादव ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच उनके साथी खिलाडि़यों के लिये खुद को आजमाने का अच्छा मौका है ।
उन्होंने कहा , यह मैच टीम के सभी सदस्यों के लिये अच्छा मौका है जो मुंबई रणजी टीम में जगह बनाने के लिये प्रयत्न कर रहे हैं । हमारे लिये यह बड़ा मैच है । सभी लड़के बड़ौदा के खिलाफ अंडर 25 मैच खेलकर आये हैं । हम एक टीम के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे ।
भाषा