आस्ट्रेलिया दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे स्मिथ मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की घरेलू श्रृंखला के बाद सरे से जुड़ेंगे। इसी समय इंग्लैंड का 2013 घरेलू सत्र भी शुरू होगा।
इस 31 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने पिछले साल विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका की वनडे कप्तानी छोड़ दी थी और वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नहीं खेलते।
स्मिथ ने हालांकि सरे के साथ तीन साल का करार करने के बावजूद कहा कि वह अब भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
एएफपी