ब्रिटेन में सरकार के मितव्ययी कदमों के खिलाफ आज लंदन, ग्लासगो तथा बेलफास्ट शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। ये लोग ब्रिटेन सरकार द्वारा देश के रिण में कमी के लिए उठाये गये मितव्ययी कदमों का विरोध कर रहे थे।
लंदन में हुए सबसे बड़े मार्च को जिन दर्जन भर नेताओं ने संबोधित किया उनमें लेबर नेता ई..मिलिबेंड शामिल हैं।
प्रदर्शनकारी चाहते थे कि सार्वजनिक सेवाओं में खर्च कटौती को समाप्त करने के लिए गठजोड बने तथा ऐसी नीतियां बनें जो वृद्धि कर सकने वाली हों।
सरकार का हालांकि यही कहना है कि मितव्ययता कदम घाटे को कम करने के लिए बहुत मायने रखते हैं।
ट्रेड यूनियन कांग्रेस का कहना है कि ब्रिटेन भर से लोगों ने इन प्रदर्शनों में भग लिया। एक अनुमान के अनुसार 1,00,000 लोग शामिल हुए हालांकि सरकारी तौर पर अभी कोई अनुमान नहीं लगाया गया है।
पिछले साल लंदन में मितव्ययता के खिलाफ प्रदर्शन में 2,50,000 लोगों ने भाग लिया था। ब्रिटेन पर एक हजार अरब पौंड से अधिक का कर्ज है और सरकार इसमें कटौती के लिए अनेक मितव्ययी कदम उठा रही है।
भाषा