Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार इंडियन आयल ने जीता सुरजीत हाकी टूर्नामेंट
'

इंडियन आयल ने जीता सुरजीत हाकी टूर्नामेंट

PTI

- October,20 2012 12:55 PM IST

गुरजिंदर सिंह के शानदार तीन गोलों की बदौलत इंडियन आयल मुंबई ने आज रात यहां खेले गए सुरजीत हाकी टूर्नामेंट के फाइनल मंे भारत पेट्रोलियम मुंबई को 4-3 से हरा कर सुरजीत हाकी टूर्नामेंट का 29 वां संस्करण जीत लिया ।

मैच के छठे मिनट में भारत पेट्रोलियम ने आमिर खान की गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त ले ली । इसके बाद इंडियन आयल ने विपक्षी टीम पर दबाब बनाया । इसके बाद 23 वें मिनट में गुरजिंदर सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया ।

मध्यांतर के बाद जब खेल शुरू हुआ तो इंडियन आयल की ओर से ओलंपियन प्रभजोत सिंह ने रोशन मिंज के पास पर गोल कर टीम को बढ़त दिला दी । इसके बाद गुरजिंदर से ने 50 वें और 58 वें मिनट में गोल कर इंडियन आयल को 4-1 की अजेय बढ़त दिला दी । हालांकि टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में शुमार भारत पेट्रोलियम की ओर से रविपाल ने 59 वें मिनटमें और गुरप्रीत सिंह ने 63 वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया ।

मैच के बाद इंडियन आयल को एक ट्राफी तथा साढे तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया । उपविजेता भारत पेट्रोलियम को ढ़ाइ लाख का नकद पुरस्कार मिला । इसके साथ ही इंडियन आयल के गुरजिंदर सिंह को टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला । गुरजिंदर को 25 हजार का नकद इनाम तथा एक ट्राफी प्रदान की गयी ।

भाषा रंजन

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement