Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार लाहौर हाई कोर्ट के समीप शिया वकील की गोली मार कर हत्या
'

लाहौर हाई कोर्ट के समीप शिया वकील की गोली मार कर हत्या

PTI

- October,20 2012 12:35 PM IST

लाहौर हाई कोर्ट परिसर के समीप आज अग्यात हमलावरों ने अल्पसंख्यक शिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक वरिष्ठ वकील की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शकीर अली रिज्वी हाई कोर्ट की ओर जा रहे थे कि हमलावरों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी लेकिन हत्यारे भागने में सफल रहे ।

किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शियाओं पर इस प्रकार के हमलों के लिए आमतौर पर प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए झांग्वी को जिम्मेदार माना जाता है ।

घटना के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है ।

हाई कोर्ट बार ऐसोसिएशन ने ऐलान किया कि वह वकील की हत्या के विरोध में अदालतों का बहिष्कार करेगी ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement