Advertisement
100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधार
अन्य समाचार राजस्थान में आदर्श पत्रकारिता विश्वविद्यालय का गठन हो :मुख्य सचिव
'

राजस्थान में आदर्श पत्रकारिता विश्वविद्यालय का गठन हो :मुख्य सचिव

PTI

- October,18 2012 12:53 AM IST

राजस्थान के मुख्य सचिव सी ़के ़मैथ्यू ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार राज्य में गठित होने वाला पत्रकारिता संबंधित आदर्श विश्वविद्यालय होना चाहिए।

मैथ्यू आज यहां सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में हरिदेश जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय के गठन करने के सम्बन्ध में आयोजित उचच स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

बैठक में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति सन्नी सबेस्टियन ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम शुरू करने से पूर्व देश के वरिष्ठ पत्रकारों से भी विचार विमर्श कर उनके सुझावों को अमल में लाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में अल्प अवधि एवं पूर्ण अवधि के इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के साथ साथ रिफेशर कोर्स तथा फोटो जर्नलिज्म के कोर्स भी चलाये जायेंगे। पाठ्यक्रम में राजस्थान संस्कृति का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।

बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय के प्रवेश में राजस्थान के छात्रों को प्राथमिकता दी जायेंगी तथा विश्वविद्यालय में फीस समुचित रखी जायेगी।

मुख्यमंत्री के पे्रस सलाहकार एम ़यासीन ने कहा कि मुख्यमंत्री की भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए यहां बनने वाला पत्रकारिता विश्वविद्यालय आदर्श विश्वविद्यालय हो जिसकी देश में उचचस्तरीय प्रतिष्ठा कायम हो सकें।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement